Tuesday 6 November 2018

जानिए:- कामयाबी के लिए संतुलन क्यों जरूरी है?

दोस्तों यदि हमें Life में कामयाब यानी successful होना है तो हमे जीवन में संतुलन जरूर बनाये रखना है मतलब बैलेंस बनाये रखना जरूर है! दुनियां में बहुत से लोग ऐसा कर भी पाते है और वह जीवन की हर लड़ाई को जीत लेते है , लेकिन कुछ लोग ऐसा नहीं कर पाते है और उन्हें हार का सामना करना पढ़ता है! 
यह भी पढ़िए:-  जीवन के पांच सिद्धांत जो बदल देंगे आपकी ज़िंदगी





आपको जीवन रुपी रस्सी पर चलने और life में balance बनाने के लिए जिस Tool की जरूरत होगी वह आपके पास आपके जन्म से ही है! उसका नाम है- दिमाग! Mind होता तो सभी के पास है- लेकिन बहुत कम लोग ही इसका सही से इस्तेमाल कर पाते है! 


दोस्तों आपने खेल जरूर देखा होगा जिसमे एक व्यक्ति रस्सी पर चलता है और चलते समय अपना संतुलन बनाये रखता है ताकि वह गिरे नहीं! 



संतुलन बनाने के लिए वह अपने हाथ में एक लम्बा डंडा ले लेता है! यह डंडा उसे रस्सी पर चलते समय balance बनाये रखने में मदद करता है!  



सोचों दोस्तों , अगर उस व्यक्ति के पास वह डण्डा नहीं हो तो , क्या वह रस्सी पर चलते समय अपना बेलेन्स बना पायेगा? नहीं! वह बेलेन्स नहीं बना पायेगा और वह गिर जाएगा! 


इसी प्रकार हम सभी को एक जीवन मिला है जो इस रस्सी के समान ही है , जिस पर हमें चलना है!  जो व्यक्ति इस पर बैलेंस बना कर चलता है वह अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेता है और इस पर बैलेंस नहीं बना पाता , वह गिर जाता और असफल हो जाता है! 



यदि दोस्तों हम इस खेल को देखे तो खेल खेलना वाला एक डण्डे की सहायता से बैलेंस बनाता है! यानी हमे भी अपने जीवन में बैलेंस बनाये रखने के लिए एक टूल की जरूरत होगी! वैसे जीवन में हम सब कुछ अच्छा चाहते है! हम चाहते है की सब कुछ बैलेंस रहे  बहुत से लोग ऐसा कर भी पाते है और वह जीवन की हर लड़ाई को जीत लेते है , लेकिन कुछ लोग ऐसा नहीं कर पाते है और उन्हें हार का सामना करना पढ़ता है! 



जीवन में सभी लोग सफलता प्राप्त करना चाहते है! सभी बहुत पैसा चाहते है! सभी लोग अच्छा रिलेसशनशिप चाहते है! साथ ही सभी लोग अच्छा और बेहतर स्वाथ्य के मालिक बनना चाहते है! 



सभी लोग इन सभी को पाने का पूरा प्रयास भी करते है , लेकिन इन सभी में बेलेन्स न बना पाने के कारण लोग कई चीजों को गवां देते है और खुद को असफल महसूस करते है! 



आपको इस जीवन रुपी रस्सी पर चलने और लाइफ में बैलेंस बनाने के लिए जिस टूल की जरूरत होगी वह आपके पास है आपके जन्म से ही है , उसका नाम है आपका दिमाग! अब आप कहेंगे की यह तो सबके पास होता है , तो हर कोई अपने जीवन में बैलेंस क्यों नहीं बना पाता? 




दोस्तों  यह माइंड होता तो सभी के पास है , लेकिन बहुत कम लोग ही इसका सही इस्तेमाल कर पाते है!  



दोस्तों आप इस लेख यदि पूरा पढ़ेंगे तो निश्चिन्त रूप से अपने माइंड का इस्तेमाल जीवन में बैलेंस बनाने के लिए सही से कर पाएंगे! 


आइये  जानते है की जीवन में संतुलन बनाये रखने के लिए आपको अपने माइंड की मदद से क्या क्या करना चाहिए! आगे दिए गए तरीको को ध्यान से पढ़िए और अपने जीवन में संतुलन बनाकर साधारण जीवन को एक सफल जीवन में बदल दीजिये! 

जीवन में बेलेन्स बनाने के उपाए 

1. 👉  सबसे पहले आप उन चीजों की एक लिस्ट बना लीजिये जिसमे आप बैलेंस बनाना चाहते है! 

2. 👉  लिस्ट बनाने के लिए आप कभी दो चीजों को एक साथ मत जोड़िये! शाम को अपने ऑफिस से आने के बाद आप अपने घर पर समय दीजिये! इसके लिए आप टाइम फिक्स कर सकते है!  

3. 👉  बैलेंस बनाने के लिए आप रोज कुछ समय फैमिली को अवश्य दे! आप वीकेंड में रात के खाने के लिए आप किसी रेस्टोरेंट में जा सकते है , या किसी पिकनिक पर जा सकते है! 

4. 👉   बहुत से लोग ऑफिस में अपनी घरेलू ज़िंदगी के बारे में और शाम को घर जाकर अपने ऑफिस के काम के बारे में सोचते  रहते है! ऐसा बिलकुल भी नही करना चाहिए! 

5. 👉  आपको कुछ भी करना हो तो आप सही से तभी कर पाएंगे जब आपके पास एक प्राथमिक क्रम हो! अपनी बॉडी को स्वस्थ्य बनाने के लिए आपको प्रत्येक दिन कुछ समय जरूर निकालना चाहिए! 

6. 👉   सेहत बनाने के लिए आपको रोज सुबह सुबह का समय निकालना चाहिए! आप सुबह उठ कर ध्यान , व्यायाम आदि कर सकते है! इसके लिए आपको रोज सुबह जल्दी उठना चाहिए और सेहत के लिए रोज 30 मिनिट जरूर निकालना चाहिए! 

7. 👉   आपका जीवन सही और संतुलन से चलता रहे , इसके लिए आपको आय में से कुछ पैसा जरूर लगाना चाहिए!  

8. 👉    आपका समय बर्बाद न हो इसके लिए आप रोज श्याम को एक डायरी में दिन भर में किये उन कार्यों के बारे में लिखिए जो बिलकुल भी जरूरी नहीं थे! 

9. 👉    आपको रोज अपने उन कार्यों के बारे में जरूर लिखना है जिनसे आपका टाइम ख़राब होता है! और उसकी जगह उन कामों को दीजिये जो जरूरी है! दोस्तों कुछ ही दिनों में आप पाएंगे की आप अपने हर जरूरी काम के लिए समय दे पा रहे है! 

10. 👉   अब सबसे जरूरी लाइफ के बारे में बात करते है , वह है- आपकी प्राथमिकता में आपको रोज कुछ समय अपने लिए भी देना चाहिए! आपके लिए क्या जरूर है , क्या सही है? आपका मन और आपका शरीर कितना संतुलन में है , सुबह सेहत के लिए कितना समय देना है , शाम को थकने पर क्या करना है ताकि रिलेक्स मिले! इन सभी चीजों के बारे में सोच कर आपको इनके लिए समय जरूर देना चाहिए! 

दोस्तों  यदि आपको यह लेख अच्छा लगा तो जरूर नीचे बताये गए सोशल मीडिआ आइकॉन पर क्लिक कर इस ब्लॉग को शेयर करे. और यदि आपके मन में कोई सवाल है तो आप बेझिक पूछ सकते है....धन्यवाद. 

हिंदीविचार जो बदल दे आपकी ज़िंदगी 

0 Comments: